
स्कूलों में छुट्टी: चक्रवाती तूफान का बलौदा बाजार जिले में दिखने लगा असर, 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे विद्यालय
बलौदा बाजार| बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 29 अक्टूबर, गुरुवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में अत्यधिक बारिश होने की आशंका है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली परेशानी के साथ ही उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 मदद नहीं मौका दीजिए: दिव्यांगजन अब बनेंगे उद्यमी, ‘उड़ान’ सोसाइटी को दीपावली पर गिफ्ट के लिए मिला 10 लाख का पहला ऑर्डर
जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें 👉 बरसते पानी में छतरी लेकर पटवारियों की रैली: काला कपड़ा पहनकर किया प्रदर्शन
बता दें कि आज सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई है, देर शाम बारिश के साथ हवा भी चल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ घंटे में बारिश के साथ तेज बहाव वाली हवा चलेगी। हालांकि अभी ही बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली बंद हो गई है।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










