NH-130 बना मवेशियों का ‘डेथ जोन’! सड़क पर बैठे पशु बन रहे हादसों की वजह, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी कार्रवाई

NH-130 बना मवेशियों का ‘डेथ जोन’! सड़क पर बैठे पशु बन रहे हादसों की वजह, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी कार्रवाई

कोरबा। बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर लावारिस मवेशियों की वजह से हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राम छोटिया में टोल प्लाजा से लेकर परला गांव तक करीब 5 किलोमीटर के हिस्से में सड़क पर बैठे मवेशी आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ रहे हैं।

NH-130 बना मवेशियों का ‘डेथ जोन’! सड़क पर बैठे पशु बन रहे हादसों की वजह, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी कार्रवाई
सड़क पर मवेशी।

ग्रामीणों के मुताबिक, इस मार्ग पर कई गाय और बछड़े सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। कई बार घायल और मृत मवेशी सड़क पर ही पड़े रहते हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते।

ग्रामीणों और समाजसेवियों का कहना है कि सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी से पशुओं के साथ-साथ इंसानी जिंदगी भी खतरे में है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि NH-130 से लावारिस मवेशियों को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

साथ ही ग्रामीणों ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि मवेशियों की जान बचाई जा सके और राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को भी रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अनियमितता पर गोपाला डेयरी का संचालन बंद

ग्रामीण एवं समाजसेवी विद्याधर पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद साहू, बंजारे गुरुजी, शकील डॉक्टर, सहित अन्य ने गौ धाम को जल्द से जल्द शुरू कर सड़कों से मवेशियों की हटाने की मांग की है।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...