खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अनियमितता पर गोपाला डेयरी का संचालन बंद

  1. खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अनियमितता पर गोपाला डेयरी का संचालन बंद

प्रशासनिक रिपोर्टर|-बलौदा बाजार

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी प्रतिषेध आदेश के पालन में बलौदाबाजार जिले में डेयरी एनालॉग के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम का सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर विभागीय टीम द्वारा खाद्य कारोबारियों की जांच की जा रही है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

इसी अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बलौदाबाजार स्थित गोपाला डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेयरी में उपलब्ध पनीर और दही की गुणवत्ता को लेकर डेयरी एनालॉग होने का संदेह सामने आया। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पनीर और दही के वैधानिक नमूने जब्त किए।

जब्त किए गए नमूनों को विस्तृत रासायनिक विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की दंडात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वैध लाइसेंस और पंजीयन नहीं मिला

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने डेयरी संचालक से खाद्य कारोबार से संबंधित आवश्यक वैधानिक दस्तावेज मांगे। हालांकि, मौके पर कोई वैध खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

https://unfearnews.com/16767

विभाग ने इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रकरण तैयार किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोपाला डेयरी को लिखित निर्देश जारी करते हुए वैध खाद्य पंजीयन/लाइसेंस प्राप्त होने तक खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद रखने के आदेश दिए हैं।

विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य कारोबार से जुड़े वैधानिक दस्तावेजों को लेकर प्रशासन की सख्ती एक बार फिर सामने आई है।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...