सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान: गावों में आज से होगी शिविर

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान: गावों में आज से होगी शिविर

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान: गावों में आज से होगी शिविर

बलौदा बाजार। नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास बढ़ाने और जिले में शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले के सभी ग्रामों में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान: गावों में आज से होगी शिविर
आज से लगेगी शिविर।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों को शिविरों का सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने तथा योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।

पहले दिन इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

20 अगस्त को विकासखंड सिमगा की ग्राम पंचायत अडबंधा, करहुल, चंदियापथरा, तुलसी, चक्रवाय एवं तोरा में शिविर आयोजित होंगे।

विकासखंड पलारी में फुंडहरडीह, रेंगाडीह, मुसुवाडीह, जारा, साराडीह एवं छेरकाडीह में शिविर लगाए जाएंगे।

जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत चरोदा (क), देवरीकला, भदरा, मुड़ियाडीह, मोहतरा (क), साबर एवं सिनोधा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विकासखंड भाटापारा में तरेंगा, दतरेंगा, देवरी, सूमा एवं सेमरियाघाट तथा विकासखंड बलौदाबाजार में कोलियारी, देवरी, धवाई, भाठागांव, सलोनी एवं सोनाडीह ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे।

इन विभागों के कर्मचारी रहेंगे मौजूद

शिविरों के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी और संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव सहित कृषि, स्वास्थ्य एवं सहकारिता विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 स्वच्छता पखवाड़ा: MY Bharat का संदेश देने युवाओं ने खटखटाया दरवाजा

अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर योजनाओं के संतृप्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...