शिवांशी केसरवानी बनीं बलौदा बाजार की पहली कमर्शियल पायलट, अमेरिका में लिया प्रशिक्षण

शिवांशी केसरवानी बनीं बलौदा बाजार की पहली कमर्शियल पायलट, अमेरिका में लिया प्रशिक्षण

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार की 21 वर्षीय होनहार बेटी शिवांशी केसरवानी ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) प्राप्त कर केसरवानी समाज की पहली कमर्शियल पायलट बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शिवांशी केसरवानी बनीं बलौदा बाजार की पहली कमर्शियल पायलट, अमेरिका में लिया प्रशिक्षण
बलौदा बाजार की बेटी बनी पायलट।
शिवांशी ने अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के सैक्रामेंटो स्थित एडवांस एविएशन सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलतापूर्वक कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया। इसके साथ ही अब वे कैप्टन शिवांशी केसरवानी के नाम से जानी जाएंगी।

शिवांशी केसरवानी बनीं बलौदा बाजार की पहली कमर्शियल पायलट, अमेरिका में लिया प्रशिक्षण
शिवांगी केसरवानी।
विदेश में प्रशिक्षण के लिए जाने से पहले उन्होंने मुंबई स्थित एक एविएशन प्रशिक्षण संस्थान में लगभग एक वर्ष तक वेदर, टेकऑफ, लैंडिंग, फ्लाइट सेफ्टी और अन्य तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में अपनी उड़ान प्रशिक्षण यात्रा पूरी कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
शिवांशी केसरवानी बनीं बलौदा बाजार की पहली कमर्शियल पायलट, अमेरिका में लिया प्रशिक्षण
शिवांगी केसरवानी।
कैप्टन शिवांशी, नितेश केसरवानी और भावना केसरवानी की पुत्री तथा नरेंद्र (नंदू) केसरवानी और शोभा केसरवानी की पौत्री हैं। उनकी इस सफलता का श्रेय उनके दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत, परिवार के सहयोग और ईश्वर की कृपा को दिया जा रहा है।

शिवांशी केसरवानी बनीं बलौदा बाजार की पहली कमर्शियल पायलट, अमेरिका में लिया प्रशिक्षण
नितेश केशरवानी की बेटी कैप्टन शिवांगी केसरवानी।
इस उपलब्धि पर केसरवानी समाज, नगर के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने कैप्टन शिवांशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनकी सफलता प्रदेश और देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और वे भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूते हुए समाज और देश का नाम रोशन करेंगी।
UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...