राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 15 पदक किए अपने नाम
स्पोर्ट्स डेस्क| बोकारो/बिलासपुर
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखंड ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड के बोकारो शहर में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित प्रथम दिशोंम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की कुल 24 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 15 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश के खेल इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी। खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, कठिन परिश्रम और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अर्जित किए।

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ी बिलासपुर जिले की हैं, जो पुलिस स्टेडियम ताइक्वांडो क्लब एवं गजानन ताइक्वांडो क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल संघ के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ टीम के मुख्य कोच राजकुमार शर्मा एवं श्रुति देशपांडे ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के मुख्य संरक्षक धरमलाल कौशिक, अध्यक्ष मनोज भिवगड़े, कार्यकारी अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समस्त खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
केवीके भाटापारा में एपीडा की कार्यशाला: किसानों को मिली विदेशी निर्यात की जानकारी – Un Fear News
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
स्वर्ण पदक: प्रिंसी सिंह, अल्बिना शकील, नेहल सकट, कशफ़ शकील ने प्राप्त किया।
रजत पदक: अव्या द्विवेदी, वान्या श्रीवास, शुभ्रा कश्यप,
प्रकृति जांगड़े, अनुष्का चौकसे, रिया पांडे ने प्राप्त किया।
कांस्य पदक: अमायरा राठौड़, श्रेया मिश्रा, दमिक्षी दीप, दीया गोस्वामी, अस्मि नंदा ने प्राप्त किया।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...





