रोजगार से जोड़ने की पहल: अल्ट्राटेक रावन के सीएसआर से पैंट, शर्ट और यूनिफार्म सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ

रोजगार से जोड़ने की पहल: अल्ट्राटेक रावन के सीएसआर से पैंट, शर्ट और यूनिफार्म सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ

रोजगार से जोड़ने की पहल करते हुए अल्ट्राटेक रावन के सीएसआर से पैंट, शर्ट और यूनिफार्म सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। इससे जुड़ने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चियों को जहां प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

प्रशासनिक रिपोर्टर|दीपेंद्र शुक्ला

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा आजिविका विकास के अंतर्गत स्वरोजगार को बढावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं के लिए पैंट, शर्ट और स्कूल यूनिफार्म सिलाई के प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इससे जुड़ने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चियों को जहां प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

रोजगार से जोड़ने की पहल
प्रशिक्षण प्राप्त करती महिलाएं।

प्रशिक्षण संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार और मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के मार्गदर्शन में रावन स्थित सीएसआर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। जहां महिलाओं को कपड़े की कटिंग , मशीन संचालन, डिजाइनिंग और फिनिशिंग जैसे आवश्यक कौशल अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रदान किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 सरकार बदली, सरकारी रवैया नहीं: सड़क बनाने की घोषणा का कीजिए अगली बारिश तक इंतजार! – Un Fear News

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं स्थानीय स्तर पर स्कूल यूनिफार्म और पैंट व शर्ट तैयार कर सकेंगी , जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम में सीएसआर कार्यक्षेत्र की महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही है , इस प्रशिक्षण के लिए जूनियर एवं सिनीयर के दो बैच बनाये गये है और आधुनिक मशीने प्रशिक्षण हेतु मगांए गये है , वर्तमान मे प्रवेश प्रारंभ है इच्छुक महिलाएं एवं बालिकाएं प्रवेश ले सकती है।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *