भूमिपूजन: रवान में होगा महतारी सदन का निर्माण, जनप्रतिनिधियों ने किया पूजा

भूमिपूजन: रवान में होगा महतारी सदन का निर्माण, जनप्रतिनिधियों ने किया पूजा

सिटी रिपोर्टर|बलौदा बाजार

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के ग्राम रवान में महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर जिले के बड़े नेता तक मौजूद रहे।

भूमिपूजन
भूमिपूजन में शामिल नेता।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुईं जिला पंचायत सदस्य और वन एवं पर्यावरण सभापति गीता डोमन वर्मा ने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण अंचल की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का केन्द्र बनेगा। यहां विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल की जाएगी।

24 लाख 70 हजार रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन ग्राम रवान के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से ऐसे सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहां गांव की बैठकों, महिलाओं और बच्चों की गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉 स्टेट जूडो चैंपियनशिप: बिलासपुर में होगी 25वीं सब-जूनियर और कैडेट जूडो प्रतियोगिता, तारीख घोषित – Un Fear News

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री टंक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, ग्राम पंचायत रवान के सरपंच और मंडल अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए।

तमाम नेताओं ने कहा कि महतारी सदन के निर्माण से न केवल गांव की महिलाओं को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यहां सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। यह भवन आने वाले समय में ग्रामीणों के लिए एक बहुउद्देशीय केंद्र साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉 एनएचएम कर्मियों पर शुरू हुई कार्रवाई: जानिए क्यों बोले कर्मचारी बोले-आंदोलन जारी है और रहेगा जारी – Un Fear News

गांव के लोगों ने इस पहल के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि इस भवन से रवान ग्राम पंचायत में नई गतिविधियों का विस्तार होगा।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *