
गाली देने से युवक ने रोका तो धारदार हथियार से कर दी हत्या, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल

बलौदा बाजार के ग्राम बोरसी (ध) में गाली देने से मना करने पर एक 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
क्राइम रिपोर्टर|बलौदा बाजार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बोरसी (ध) में गाली-गलौज से मना करने पर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात में दो आरोपी और एक नाबालिग शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 3 अप्रैल को रात करीब 8 से 9 बजे के बीच यह घटना उस समय हुई जब आरोपी करन उर्फ सेवक देवदास 19 वर्ष, लेखराम यादव उर्फ लालु 19 वर्ष और एक नाबालिग ग्राम बोरसी (ध) पहुंचे थे। वहां वे गाली-गलौज कर रहे थे, जिसे मृतक रामायण ध्रुव (19) ने रोकने का प्रयास किया। इस पर तीनों आरोपियों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
🔴 यह भी पढ़ें: 👉 यहां हुई ऑनर किलिंग्स: जानिए कैसे 50 हजार की सुपारी देकर सौतेली मां और चाची ने कराया बच्चे की हत्या – Un Fear News
हत्या के बाद एक्शन में पुलिस
हत्या की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर कुछ ही घंटों में करन देवदास, लेखराम यादव और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध करना कबूल कर लिया।
🔴 यह भी पढ़ें: 👉 बलौदा बाजार हिंसा: कांग्रेस विधायक बोले- सरकार बनी तो खत्म कर देंगे मामला, कोर्ट में 7 आरोपियों पर अभियोग – Un Fear News
आरोपियों को भेजा गया न्यायालय
गिरफ्तार आरोपियों को भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। करन उर्फ सेवक देवदास और लेखराम यादव को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










