
यहां हुई ऑनर किलिंग्स: जानिए कैसे 50 हजार की सुपारी देकर सौतेली मां और चाची ने कराया बच्चे की हत्या
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंध के कारण यह 14 वर्ष के बच्चे की यह हत्या 50 हजार रुपए की सुपारी देकर सौतेली मां और सगी चाची ही करवाई थी। हत्या करने वाले आरोपियों में 3 नाबालिग बालकों सहित षडयंत्र रचने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का सिलसिलेवार खुलासा किया है।

क्राइम रिपोर्टर| बलौदा बाजार
बलौदा बाजार के लवन थाना पुलिस को ग्राम डोंगरीडीह में महानदी किनारे एक 14 वर्षीय बालक के शव मिलने की जानकारी 1 अप्रैल को मिली थी। इस मामले पर पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बालक की हत्या की गई थी। हत्या का मुख्य कारण रिश्तेदारों का अवैध संबंध होना है। जिसके कारण ऑनर्स सुपारी किलिंग की गई थी। हत्या के बाद को छिपाने के लिए आरोपियों ने महानदी के रेत में शव को दफन कर दिया गया था। लेकिन शव बाहर आ गया और हत्या के पूरे मामले का भांडा फूट गया।
हत्या का पुलिस अधीक्षक ने किया सिलसिलेवार खुलासा
ऑनर किलिंग्स के इस मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बालक के शव मिलने की सूचना पर लवन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्यवाही की। साथ ही एफएसएल की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का सुक्ष्म निरीक्षण किया। जिसमें शव 14 वर्षीय बालक का होना पाया गया, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना लवन में पहले से परिजनों ने दर्ज कराई थी। शव का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया। क्योंकि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतक का गला दबाकर हत्या करना प्रतीत हो रहा था। इस पर थाना लवन पुलिस ने हत्या किए जाने के मामले में अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 137(2),103(1), 238, 61(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर मृतक के परिजनों, ग्रामवासियों और संदिग्धों से पूछताछ प्रारंभ किया। जिसके बाद इस हत्या मामले का खुलासा हो पाया।
लवन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही गोविंदा कोसले, मोगरा धृतलहरे, मीना धृतलहरे और 03 अपचारी बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें हत्या के कारणों का सिलसिलेवार खुलासा हुआ। पूछताछ में पता चला कि डोंगरीडीह की मोंगरा बाई धृतलहरे और मीना ने मृतक बालक को मारने के लिए 50,000 रुपए का सुपारी ग्राम सरखोर निवासी आरोपी गोविंद कोसले को दिया। साथ ही मृतक बालक की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल में भेजा गया। इसके बाद आरोपी गोविंद ने हत्या करने के लिए 03 अपचारी बालकों को पैसे का लालच देकर अपनी योजना में शामिल किया। योजना अनुसार 30 मार्च को रात 8 बजे आरोपियों ने मृतक बालक को बहाना बनाकर अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर महानदी ले गए, जहां आरोपियों ने बेल्ट से बालक का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक बालक के शव को रेत में छुपा दिया और सभी आरोपी वहां से भाग गए।
हत्या का कारण बना मां का ताना और रिश्तेदारों का अवैध संबंध
पुलिस ने हत्या के कारणों के संबंध में बताया कि मृतक बालक के पिता की दो पत्नियां हैं। इसमें एक का नाम मीना धृतलहरे और दूसरी का नाम दुर्गा धृतलहरे है। मृतक दुर्गा धृतलहरे का पुत्र था। दुर्गा द्वारा सौतेली मां मीना बाई को मृतक बालक को भी अपने साथ रखने का ताने मारते रहती थी। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में यह बात निकलकर आई है कि मृतक और उसकी सौतेली मां के बीच अवैध संबंध होने का संदेह जताया जा रहा था। इसके कारण मृतक की मां दुर्गा हमेशा सौतेली मां से मृतक को दूर रहने की बात कहती थी। साथ ही उसका कुछ देखभाल नहीं करने संबंधी बातें बोलकर भी सौतेली मां मीना को ताने मारती थी, जिससे मीना धृतलहरे आक्रोशित थी। इसके साथ ही आरोपीया मोंगरा धृतलहरे जो कि मृतक की सगी चाची है, उसका भी मृतक परिवार के साथ अवैध संबंध की शंका पर अनबन चल रहा था। यह भी बात निकलकर आ रही है कि इन्हीं बातों को लेकर दोनों महिलाओं ने मृतक बालक की हत्या करवाने की योजना बनाई। जिसके लिए मोंगरा धृतलहरे के पूर्व परिचित ग्राम सरखोर निवासी आरोपी गोविंद कोसले से संपर्क कर उसे मृतक बालक की हत्या करने के लिए 50,000 रुपए की सुपारी दिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से 20 हजार नगद और हत्या में शामिल मोबाइल फोन को जब्त किया है। मामले का खुलासा होने और हत्या के कारणों का पता चलने के बाद अब पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दी है, जहां से जेल भेजने की कार्रवाई होनी है।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










