राज्यपाल रमेन डेका बलौदा बाजार पहुंचे, मौलश्री का पौध लगाया, समीक्षा बैठक के बाद की यह अपील

राज्यपाल रमेन डेका बलौदा बाजार पहुंचे, मौलश्री का पौध लगाया, समीक्षा बैठक के बाद की यह अपील

पॉलिटिकल डेस्क|बलौदा बाजार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने एक दिवसीय प्रवास के तहत बलौदा बाजार पहुंचे।यहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। दौरे के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और हितग्राहियों को लाभान्वित किया। साथ ही जिले वासियों से महत्वपूर्ण अपील की।

राज्यपाल रमेन डेका बलौदा बाजार पहुंचे, मौलश्री का पौध लगाया, समीक्षा बैठक के बाद की यह अपील
राज्यपाल रमेन डेका बलौदा बाजार पहुंचे।

बलौदा बाजार में राज्यपाल के आगमन पर कलेक्टर दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बलौदा बाजार के सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया। यहां पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद संयुक्त जिला कार्यालय परिसर बलौदा बाजार पहुंचे राज्यपाल ने महात्मा गांधी, छत्तीसगढ़ महतारी, शहीद वीर नारायण सिंह, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। यहीं गार्डन में उन्होंने एक पेड़ मां के नाम से मौलश्री पौधे का रोपण किया। इसके बाद कलेक्टर सभा कक्ष में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की। जिसमें अधिकारियों ने उन्हें जिले में चल रही सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही जल संरक्षण करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने बलौदा बाजार के नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य बच्चों के उपचार और समुचित उपचार और पुनर्वास के लिए बनाए गए मनोविकास केंद्र का दौरा किया। वहां चल रहे कामों को देखा, बच्चों और उनके परिजनों के साथ ही केंद्र में कार्यरत डॉक्टर और कर्मचारियों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: बलौदा बाजार हिंसा: कांग्रेस-भीम आर्मी-रेजिमेंट के अब AAP नेता समेत तीन और गिरफ्तार, जानिए पूरा – Un Fear News 

हितग्राहियों को आवास योजना की चाभी और ट्राइसिकल मिला

बलौदा बाजार में राज्यपाल ने अपने दौरे के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की। इस दौरान महिला समूह की सदस्य महिलाओं ने अपने स्व रोजगार की जानकारी दी, किस तरह से काम कर रही हैं और किस तरह से लाभ हो रहा है, आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित परिवारों को उनके आवास की चाबियां सौंपी। इसके अलावा बलौदा बाजार जिले के दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल वितरित किया।जिससे वे अपने रोजमर्रा के जीवन में अधिक स्वतंत्रता और सुविधा का अनुभव कर सकें। यहां उन्होंने स्वच्छता दीदियों से मुलाकात की, साथ ही नशा मुक्त हुए लोगों से मिलकर हालचाल जाना। राज्यपाल ने हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी समस्याओं के बारे में भी फीडबैक लिया।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

बलौदा बाजार में राज्यपाल ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। लगभग 1.45 घंटे चली इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों से जिले में संचालित विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्यपाल ने बलौदा बाजार में आवास योजना के हितग्राहियों को चाभी सौंपी।
राज्यपाल ने बलौदा बाजार में आवास योजना के हितग्राहियों को चाभी सौंपी।

शहरी इलाके में बढ़ानी होगी पेड़ों की संख्या

बलौदा बाजार में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा, आज जिला कलेक्टर कार्यालय में जिले के अधिकारियों से हमने चर्चा की। यहां पर प्राइमरी स्तर का जो फ्लैगशिप प्रोग्राम है उसके बिंदुओं पर चर्चा किया। इस पर अच्छा काम हो रहा है। खासकर भूजल स्तर को हमें बढ़ाना है इसके लिए यहां के स्थानीय लोगों से हम कहना चाहेंगे कि वे जल संरक्षण के लिए काम करें। एक पेड़ मां के नाम का रोपण करें। क्योंकि पानी बहुत महत्वपूर्ण है और पानी के बिना हम में से कोई नहीं बच सकता। यहां जंगल ठीक है 42% वनांचल क्षेत्र है, लेकिन जो शहरी इलाका है उसमें पेड़ बढ़ाना पड़ेगा। इसलिए हमने सबको बोला है कि एक पेड़ मां के नाम पर लगाना है। यहां के नर्सरी को देखेंगे कि कैसा काम हो रहा है। ओवर ऑल बलौदा बाजार डिस्ट्रिक्ट अच्छा काम कर रहा है।

राज्यपाल ने योजनाओं की प्रगति पर दिया जोर

बलौदा बाजार में राज्यपाल ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। जल संसाधन, स्वास्थ्य, खाद्य विभाग से जुड़े हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे, इसके लिए कड़े प्रयास किए जाएं।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *