बलौदा बाजार में गोंडवाना सामूहिक विवाह: 29 जोड़ों ने लिए सात फेरे, मंत्री रामविचार नेताम की बड़ी घोषणाएं

बलौदा बाजार में गोंडवाना सामूहिक विवाह: 29 जोड़ों ने लिए सात फेरे, मंत्री रामविचार नेताम की बड़ी घोषणाएं

बलौदा बाजार में गोंडवाना सामूहिक विवाह: 29 जोड़ों ने लिए सात फेरे, मंत्री रामविचार नेताम की बड़ी घोषणाएं

धर्म समाज डेस्क| बलौदा बाजार

लवन के चक लाहौद में बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज और तुरतुरिया माता महासभा लवन के नेतृत्व में गोंडवाना सामूहिक विवाह एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के 29 जोड़ों ने विवाह की रस्में पूरी कीं। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। जिन्होंने कई घोषणाएं की।

बता दें कि यह आयोजन पिछले 14 वर्षों से किया जा रहा है, जिसमें समाज के युवाओं का विवाह कम खर्च में संपन्न कराया जाता है। इसका उद्देश्य शादी में होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देना है। इस मौके पर समाज के प्रबुद्धजनों ने युवाओं को रूढ़िवादी परंपराओं के साथ आधुनिक सोच अपनाने और समाज के विकास में भागीदार बनने की अपील की। मंत्री रामविचार नेताम ने इस सामूहिक विवाह को समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि यह आयोजन फिजूलखर्ची को रोकने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज स्वाभिमानी है और कई बार अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन देने के बाद जब सुनवाई नहीं होती तो वे आगे आवेदन करना ही बंद कर देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने लवन में सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की और बताया कि सिमगा और पलारी में बालक एवं बालिका पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

शराबबंदी पर बोलने से बचते नजर आए

प्रदेश में नई शराब दुकानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री नेताम ने कहा कि शराब एक सामाजिक बुराई है और इसे रोकने के लिए समाज को ही आगे आना होगा। जन जागरण से ही इसे मिटाया जा सकता है। उनसे पूछा गया कि राज्य की सरकार नई शराब दुकानें खोल रही है तो इस पर वे खुद और सरकार को बचाते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि अभी इस पर परीक्षण चल रहा है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दी जनजातीय विकास योजनाओं की जानकारी

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस और 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में घोषित किया गया है, जिससे समाज की पहचान और अधिकारों को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कसडोल में समाज भवन के निर्माण की जानकारी दी और इसकी बाउंड्री वॉल बनाए जाने की जरूरत बताई। साथ ही, उन्होंने लवन में एक सर्वसुविधायुक्त आदिवासी भवन की आवश्यकता पर भी जोर दिया और सरकार से इसके निर्माण की मांग की।

समाज के लिए ऐतिहासिक कदम

सर्व आदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव ने कहा कि यह आयोजन समाज को संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि यह सामूहिक विवाह का 14वां वर्ष है और भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 29 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, साथ ही समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं, जो आदिवासी समाज के लिए लाभकारी साबित होंगी।

गायब रहा जनसंपर्क और महिला बाल विकास विभाग

मंत्री राम विचार नेताओं के कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारी और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी नदारत रहे। इस दौरान मंच से ही मंत्री नेम ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की जानकारी चाही, लेकिन उनकी अनुपस्थिति रही। समाज के तरफ से बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग से सहयोग नहीं मिला है। इसके बाद मंत्री नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज बहुत ही स्वाभिमानी है उनकी बातों को और आवेदन को नजर अंदाज न किया जाए, क्योंकि एक दो बार आवेदन देने के बाद समाज आवेदन नहीं देती, न ही बात रखती है, समाज इस बात को लेकर अपने बारी का इंतजार करती है और समय आने पर वह उसका जवाब भी देना जानती है।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *