बलौदा बाजार आदिवासी धुल समाज कराएगा सामूहिक विवाह, घोषित हुई तारीख

बलौदा बाजार। खल्लारी महाकालेश्वर बलौदाबाजार महासभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर समाज के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तिनों चक—रानी जरौद चक, बोइरडीह चक और गोंड खपरी चक के मंत्रीमंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महासभा के अध्यक्ष भागबली ध्रुव की अध्यक्षता में बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।

बैठक में तय किया गया कि पूर्व निर्धारित सामूहिक विवाह की तिथि 28 और 29 मार्च थी, लेकिन 30 मार्च से नवरात्रि प्रारंभ होने के कारण इसे बदलकर 27 और 28 मार्च कर दिया गया है। विवाह समारोह के सफल आयोजन के लिए महासभा के सभी आश्रित चकों से प्रत्येक घर से 1 किलो चावल और 50 रुपये समाजिक सहयोग लेने का निर्णय लिया गया, ताकि सभी वर्गों का योगदान सुनिश्चित किया जा सके। इस बैठक में महासभा के पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और सामूहिक विवाह को सफल बनाने हेतु अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया।

सामूहिक विवाह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा

बैठक में विवाह आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई। गोंड खपरी चक ने भोजन, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी लेने पर सहमति जताई। इसके लिए गोंड खपरी चक के आश्रित सभी ग्रामों के रायपंच और डिहवारों को कार्यभार सौंपने की सहमति ली गई। विवाह में आवश्यक सामग्री और संभावित खर्चों की सूची भी तैयार की गई। अध्यक्ष भागबली ध्रुव ने कहा कि समाज को एकजुट रहकर कार्य करना चाहिए, जिससे समाज के सभी वर्गों का उत्थान हो सके। उन्होंने समाज के लोगों से तन, मन और धन से सहयोग देने और समाज के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विवाह समारोह तक हर पांच दिन में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि सभी तैयारियों की स्थिति स्पष्ट बनी रहे।

मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण देने की योजना

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेल मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात कर समय और तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा, सामूहिक विवाह के लिए अधिक से अधिक वर-वधु जोड़ियों को पंजीकृत करने हेतु चकों में लगातार बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

सामूहिक विवाह हेतु कार्यभार वितरण

सामूहिक विवाह के आयोजन को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें भागबली ध्रुव, तिरिथ मरकाम, पुनाराम मंडावी, सुंदर मरई, हेमलाल नेताम, जगदीश शोरी, दौलत जगत, मनहरन मरई, शिव कुमार मरई, तिहारू मरई, रामानुज मंडावी और संजय मरकाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सहयोग राशि की घोषणा

बैठक में पदाधिकारियों और समाजसेवकों ने सामूहिक विवाह के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। प्रमुख सहयोग राशि इस प्रकार है:

  • भागबली ध्रुव – ₹50,000
  • सुंदर मरई – ₹5,001
  • शिव कुमार – ₹5,000
  • हेमलाल नेताम – ₹5,001
  • पुनाराम मंडावी – ₹1,551
  • मनहरन ध्रुव – ₹11,000
  • रामानुज मंडावी – ₹1,001
  • जगदीश शोरी – ₹1,001
  • संजय मरकाम – ₹1,001
  • झडीराम छैदैहा – ₹1,001
  • तिरिथ मरकाम – ₹2,052
  • रामकुमार मरई – ₹2,000
  • तिहारू मरई – ₹1,001
  • शिव छैदैहा – ₹1,001
  • जानुक मरई – ₹1,001
  • दुकलहा छैदैहा – ₹1,001
  • गोकुल पुडेटी – ₹1,001
  • फत्तेलाल सरपंच मिडिया – ₹3,001
  • जगदेव मरई – ₹501
  • शत्रुहन नेताम – ₹501
  • नेपाल मरावी – ₹501
  • अशोक मरकाम – ₹501
  • पंकज ध्रुव – ₹201
  • महेश ध्रुव – ₹501
  • दौलत जगत – ₹5,001
  • नंदकुमार यादव – ₹1,101
  • सालिकराम छैदैहा – ₹501
  • नरेश मरई – ₹1,001
Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *