अल्ट्राटेक सीमेंट रावन का अभियान: औरासी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

अल्ट्राटेक सीमेंट रावन का अभियान: औरासी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

बलौदा बाजार। अल्ट्राटेक रावन सीमेंट संयंत्र के सीएसआर विभाग एवं ग्राम पंचायत औरासी के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

अल्ट्राटेक सीमेंट रावन का अभियान
कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुति।

बच्चों ने अपने अभिनय और संवादों के जरिए बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

अल्ट्राटेक सीमेंट रावन का अभियान
कार्यक्रम देखने पहुंचे लोग।

यह भी पढ़ें 👉 सड़क निर्माण और रखरखाव पर हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- यह कोर्ट का नहीं, सरकार और संबंधित एजेंसियों का काम

अल्ट्राटेक सीमेंट रावन सीएसआर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत औरासी की सरपंच नीमा लिलेन्द्र साहू ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने में इस तरह की गतिविधियों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, पंचगण, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष बीरसिंग निषाद, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अल्ट्राटेक सीमेंट रावन का अभियान
मनमोहक प्रस्तुति में नशे से दूर रहने का संदेश।

अल्ट्राटेक रावन सीमेंट संयंत्र के सीएसआर विभाग की ओर से समय-समय पर सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर हेड निरुपा श्रीवास्तव, अधिकारी ज्योस्तना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा टीम के सदस्य सुरेंद्र यादव, ताराचंद वर्मा, सुनीता निषाद और गुमान साहू की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...