अदाणी पावर की 1600 मेगावाट फेज-3 विस्तार परियोजना की जनसुनवाई सम्पन्न: 29 पंचायतों के करीब 1000 ग्रामीण हुए शामिल

अदाणी पावर की 1600 मेगावाट फेज-3 विस्तार परियोजना की जनसुनवाई सम्पन्न: 29 पंचायतों के करीब 1000 ग्रामीण हुए शामिल

इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टर|रायगढ़

रायगढ़ जिले के पुसौर तहसील के ग्राम सुपा में सोमवार को अदाणी पावर लिमिटेड की प्रस्तावित 1600 मेगावाट (2×800 मेगावाट) फेज-3 अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (सीईसीबी) की ओर से आयोजित जनसुनवाई में परियोजना प्रभावित 29 ग्राम पंचायतों के करीब एक हजार ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जनसुनवाई शांतिपूर्ण एवं प्रशासन की निगरानी में सम्पन्न हुई।

अदाणी पावर की 1600 मेगावाट फेज-3 विस्तार परियोजना की जनसुनवाई सम्पन्न
जनसुनवाई में शामिल अधिकारी।

जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी मानवेंद्र शेखर पाण्डेय, एसडीएम महेश शर्मा तथा सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. मंच पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पर्यावरण मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित वैधानिक प्रावधानों के तहत पूरी की गई।

अदाणी पावर की 1600 मेगावाट फेज-3 विस्तार परियोजना की जनसुनवाई सम्पन्न
जनसुनवाई में शामिल लोग और जनप्रतिनिधि।

अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना में अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे बिजली उत्पादन अधिक दक्षता के साथ होगा। इसके अलावा वायु प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण, फ्लाई ऐश प्रबंधन, हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन योजना (ईएमपी) के तहत किए जाने वाले उपायों की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और सुझावों का विस्तार से जवाब भी दिया।

अदाणी पावर की 1600 मेगावाट फेज-3 विस्तार परियोजना की जनसुनवाई सम्पन्न
जनसुनवाई में शामिल लोग।

जनसुनवाई के दौरान अधिकांश वक्ताओं ने परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय युवाओं को उद्योग में रोजगार मिलने के साथ परिवहन, छोटे व्यवसाय और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वक्ताओं ने कहा कि इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

बरपाली के सरपंच संजय मैत्री, मिरौनी की सरपंच मीना पटेल, सेमरा के सरपंच गुलाबराम डनसेना, घुघुवा के सरपंच जगन्नाथ चौहान, सरवानी के फणीन्द्र सिदार, अमलीभौना के ओसराम सिदार, सुपा के सरपंच अनिरुद्ध सिदार और बूंगा के उपसरपंच दीनबंधु सिदार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे। उन्होंने रोजगार, स्थानीय विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं।

ग्रामीणों ने कहा कि अदाणी पावर लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत सुविधाओं और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों से आसपास के गांवों को लाभ मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजना के विस्तार के साथ ऐसे विकास कार्यों का दायरा और बढ़ेगा।

स्वास्थ्य एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट: अदाणी विद्या मंदिर ने एक साल में बदली 600 ग्रामीण बच्चों की सेहत

अदाणी पावर लिमिटेड ने आश्वस्त किया कि परियोजना के सभी कार्य केंद्र और राज्य सरकार के पर्यावरणीय मानकों एवं वैधानिक नियमों का पालन करते हुए किए जाएंगे। कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, स्थानीय रोजगार, कौशल विकास तथा आसपास के गांवों के सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...