
अधिसूचना जारी: बलौदा बाजार के दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा हुआ
प्रशासनिक डेस्क|बलौदा बाजार
बलौदा बाजार जिले के विकासखंड सिमगा स्थित कबीर पंथ के आस्था का प्रमुख केन्द्र दामाखेड़ा का नाम अब विधिवत कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा हो गया है। इस सम्बन्ध में राज्य शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 फ रवरी 2024 को दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह “माघी मेला” में सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत जून माह में मंत्रिपरिषद की बैठक में दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामखेड़ा किए जाने का अनुमोदन किया गया था। इसके बाद अब अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें 👉 https://unfearnews.com/16290
बता दें कि कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में प्रति वर्ष माघ पूर्णिमा के अवसर पर विशाल संत समागम समरोह एवं माघी मेले का आयोजन होता है जिसमें कबीर पंथ को मानने वाले देश -विदेश के श्रद्धालु शामिल होते हैं।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










