अल्ट्राटेक कुकुरदी में स्वच्छता पखवाड़ा: महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक

अल्ट्राटेक कुकुरदी में स्वच्छता पखवाड़ा: महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक

प्रशासनिक रिपोर्टर|बलौदा बाजार 

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट संयंत्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना था।

अल्ट्राटेक कुकुरदी में स्वच्छता पखवाड़ा
महिलाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा-निर्देश में, माईंस प्रमुख अभिषेक भारद्वाज तथा एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें हास्पिटल, माईंस और निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग की संयुक्त भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें 👉 रायपुर के सिलतरा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल, सीएम ने जताया शोक – Un Fear News

हास्पिटल टीम से डॉ. आनिंदिता बारूई ने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दिनचर्या, खानपान और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। वहीं माईंस के जियोलॉजी विभाग प्रमुख हेमंत वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए महिलाओं को खाली स्थानों पर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्ट्राटेक सीमेंट में स्वच्छता पखवाड़ा: कुकुरडीह लाइमस्टोन खदान में चला यह अभियान – Un Fear News

CSR विभाग प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने महिलाओं को स्वच्छता की देवी कहकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल अपने घर-परिवार को स्वच्छ रखती हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अल्ट्राटेक रावन सीमेंट की पहल: सड़क सुरक्षा के लिए 800 मवेशियों में रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट लगाए – Un Fear News

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच प्रतिनिधि राकेश वर्मा, हास्पिटल से रेणुका वर्मा, माईंस से युवराज माहोरे, प्रमोद, मंजीत सिंह, रामस्वरूप यादव तथा CSR से दया वर्मा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पर्यावरण सुरक्षा के प्रति निरंतर कार्य करने की अपील की गई।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]