रायपुर के सिलतरा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल, सीएम ने जताया शोक

रायपुर के सिलतरा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल, सीएम ने जताया शोक

रायपुर सिलतरा स्टील प्लांट हादसा: गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड में लोहे का ढांचा गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल। सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, प्रशासन ने जांच शुरू की।

क्राइम रिपोर्टर|रायपुर

राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड प्लांट में लोहे का गर्म ढांचा अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर के सिलतरा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा
गोदावरी पावर में हुआ हादसा।

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त प्लांट में मेंटेनेंस का काम चल रहा था और मौके पर जनरल मैनेजर लेवल के अधिकारी भी मौजूद थे। इस हादसे में छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्रप्रदेश के मजदूर व अधिकारी शामिल हैं। मृतकों में निर्मलकर मलिक, नारायण, घनश्याम मनोहर घोरमारे, तुलसीराम ध्रुव, कलीगोटला प्रसन्न कुमार और जीएल प्रसन्न कुमार शामिल हैं। वहीं घायलों में मौतू यादव, दीपेंद्र, जयप्रकाश वर्मा, पवन कुमार, चंद्र प्रकाश और चकेधर राव के नाम सामने आए हैं।

हादसे की पुष्टि करते हुए रायपुर पुलिस के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि घटना धरसीवा थाना क्षेत्र के सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू कर दी। अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 मची दहशत: जांच के बीच यहां के रेंजर का जहरीला बयान – बंदूक होती तो मार देता गोली – Un Fear News

सीएम साय ने जताया दुख

सीएम विष्णुदेव साय ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायलों को जल्द स्वस्थ करें।

रायपुर के सिलतरा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पोस्ट।

यह भी पढ़ें 👉 बलौदा बाजार के सरपंच ने किया खेल: 50 रुपए का झाड़ू 670 रुपए में खरीदा, जानिए किस तरह किया पानी टंकी और पाइप खरीदी में गड़बड़ी – Un Fear News

रायपुर के सिलतरा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, घटना की जांच शुरू

रायपुर जिला प्रशासन ने घटना की जांच की बात कही है। जिला प्रशासन का कहना है कि उद्योग से जुड़े सभी सेफ्टी नियमों की जांच की जाएगी।
हादसे में मरने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। मजदूर कहां के रहने वाले थे और फैक्ट्री में क्या काम कर रहे थे। इसके लिए प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से डिटेल जानकारी मांगी है। रायपुर जिला प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि उद्योग से जुड़े सभी सेफ्टी नियमों की पड़ताल की जाएगी और फैक्ट्री प्रबंधन से विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]