शारदीय नवरात्रि: यहां है छत्तीसगढ़ की एतिहासिक रामलीला का स्वर्णिम इतिहास, आज से होगा नवरात्र में 106वें वर्ष का मंचन 

शारदीय नवरात्रि: यहां है छत्तीसगढ़ की एतिहासिक रामलीला का स्वर्णिम इतिहास, आज से होगा नवरात्र में 106वें वर्ष का मंचन

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक भाटापारा रामलीला का 106वां मंचन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक होगा। 12 दिवसीय आयोजन में वीर अभिमन्यु, राजा हरिश्चंद्र समेत रामायण की विभिन्न लीलाओं का भव्य प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया जाएगा।

सिटी रिपोर्टर|बलौदा बाजार

छत्तीसगढ़ की सबसे प्राचीन एवं एतिहासिक रामलीला का मंचन बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के भाटापारा नगर में आयोजित की जाती है। जिसका मंचन प्रतिवर्ष नवरात्र पक्ष में किया जाता है। जो इस वर्ष भी आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा द्वारा शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस 22 सितंबर 2025 से किया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि
मंचन के लिए तैयारी में जुटे कलाकार।

बता दें कि आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के सदस्यो ने बताया कि यहां रामलीला समिति का गठन ब्रिटिश काल में सन 1920 मे स्थापित किया गया था, तब से रामलीला का मंचन हो रहा है। 106वें वर्ष को मंचन 22 सितंबर 2025 से आरंभ होकर 3 अक्टुबर 2025 तक, 12 दिनो तक मंचन होगा । दशहरा उत्सव एवं रावण वध की लीला के साथ पुरे रामचरित मानस के आधार पर संपुर्ण रामायण का संक्षिप्त मंचन रावणभाटा मैदान भाटापारा में 2 अक्टुबर को दशहरा पर्व पर आयोजित होगा। रामलीला में नारदमोह, मुनिआगमन, धनुषयज्ञ, वनवास, सीताहरण, जटायुमरण, शबरी प्रसंग, रामसुग्रीव मित्रता, बालीवध, लंकादहन, विभिशण-शरणागति, अंगदरावण संवाद, लक्ष्मणशक्ति, मेघनाथ वध, कुंभकर्ण वध, अहिरावण वध, राजतिलक जैसी लीलाओ का मंचन कर भगवान श्रीराम के चरित्र को दिखाया जाता है और धर्मसंस्कृति का प्रचार किया जाता है।

शारदीय नवरात्र
मंचन के लिए मंच तैयार।

भाटापारा की रामलीला का है अनोखा साहित्य

आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा द्वारा मंचित रामलीला का साहित्य अनोखे तरिके से तैयार किया गया है जिसमे गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस मुख्य आधार है, इसके अलावा यहां बोले जाने वाले संवादो में राधेश्याम रामायण, आर्य संगीत रामायण, रामचरित्र दर्पण रामायण, वसुनायक रामायण, ज्वालाप्रसाद कृत श्रीरामायण, नाट्य रामायण, हिन्दी रामायण, नथाराम गोंड संगीत रामायण, राधेश्याम पंडित कृत नाट्य जैसे अनेको साहित्य के मंथन और विषेशज्ञ व जानकारो द्वारा अनुवादीत हिन्दी के मिश्रण से रामलीला मंचन के लिए साहित्य तैयार किया गया है जिसके माध्यम से मनोरम एवं मनमोहक रूप से रामलीला का संचालन किया जाता हैं।

शारदीय नवरात्रि
रामलीला मैदान सजकर तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉 प्राचार्य की काली करतूत: नाबालिग छात्राओं से जाति – निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर करता था छेड़खानी, गया जेल – Un Fear News

कलाकारी है विशेषता, मातृभाषा से जुड़ते हैं बच्चे

भाटापारा की रामलीला में 7 से 10 साल के बच्चे करते है अभिनय और बोलते हे फरार्टेदार रामलीला के संवाद। इस रामलीला मे 10 वर्ष का बच्चा कर रहा है लक्ष्मण का पात्र अभिनय। वही दुसरी से लेकर 12वीं तक के बच्चे अधिकतर रामायण के किरदार को निभाते है जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता, रावण, हनुमान, कुम्भकर्ण, जैसे अनेक किरदारो को जीवंत करते हुए शानदार रामायण के संवादों को बोलते हुए मंचन करते हैं। जिसके कारण इसे बच्चों की रामलीला भी कहते हैं। साथ ही बच्चे इस रामलीला में साहित्यिक हिन्दी, संस्कृत , अवधि भाषा जैसे अनेक साहित्यो को सीखते हैं। जो वर्तमान में अंग्रेजी की आवश्यकता बच्चों को अपने मातृभाषा से दूर कर रही है वहीं यह रामलीला बच्चों को अपने धर्म संस्कृति से जोड़ते हुए मातृभाषा का भी ज्ञान दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉 क्लासरूम खाली – गुरुजी नदारद: DEO के औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल – Un Fear 

नवरात्र की नवमी पर होती है भव्य देवीलीला

नवरात्र में प्रथम दिवस से आयोजित इस रामलीला में नवमी दिवस पर अहिरावण वध की लीला पर भव्य देवीलीला का आयोजन होता है जो भयानक डरावनी और पाताललोक का प्रदर्शन होता है। जिसे देखने उस दिन रामलीला मैदान पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होती है। मां निकुम्बला देवी की शानदार झांकी प्रदर्षित की जाती है। जिसमें अहिरावण के द्वारा रामलक्ष्मण का हरण कर देवी के समक्ष बली चढाने ले जाया जाता है और हनुमानजी द्वारा अहिरावण का वध किया जाता है। पूरे बलौदा बाजार नहीं अपितु पूरे प्रदेश में इस तरह का भव्य प्रदर्शन भाटापारा की रामलीला में ही देखने को मिलती है।

रामलीला मंचन में पारम्परिकता के साथ आधुनिकता के साथ प्रदर्शन

रामलीला हारमोनियम, ढोलक, मंजीरे के साथ संचालित होती थी, वहीं आधुनिक मोबाइल, टीवी, और सोशल मीडिया के जमाने के चलते रामलीला के दर्शक के मनमोहने और देखने की उत्सुकता बढ़ाने के लिए हारमोनियम के साथ, नाल-तबला, पेड जैसे आधुनिक वाद्य यंत्र, पारंपरिक कपड़े के पर्दों के स्थान पर सीन-सिनरी को बैकग्राउंड मे दिखाने के लिए एलईडी लगाई जाती है। आधुनिक साऊंड एवं कॉलर माईक का उपयोग किया जाता है। लाइट, वाटरप्रुफ पंडाल और दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाती है।

आदर्श रामलीला संचालित कर रही कलाकार व प्रबंधन का कार्य

कलाकार आदित्य जोशी, वासु शर्मा, वैभव तिवारी, लव शर्मा, धरमपाल सोनी, श्याम मल, अभि अग्रवाल, लक्ष्य चौरसिया, आदित्य सोनी, हर्ष गुप्ता, काव्यांश शर्मा, मंगल मिश्रा, शौर्य मिश्रा, अग्रांश शर्मा, नमन मल, मुकुल शर्मा, जयमल, गब्बर शर्मा, शुभ केशरवानी, अकर्ष केशरवानी, कार्तिक शर्मा, वीर शर्मा, रौशन शर्मा, कृपांश शर्मा, आरव सोनी, कार्तिकेय पांडे, वेदांश दधिच, मुकेश बांधे, केशव ओझा, मानस केशरवानी, गौरव साहू, गुलशन जायसवाल, तुलसी जायसवाल, अंशुल सिखववाल, विकास ठाकुर, निलेश मल, मनोज पिंटी गुप्ता, कोमल शर्मा, जगदीश वैष्णव, आयुष तिवारी शामिल है। व्यास प्रमुख रामलीला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, धन्जी भाई जोशी, देवनारायण लाला शर्मा, रामजी जोशी एवं मुख्य प्रबंधन सुर्यकांत बाबु शुक्ला, बजरंग लाल चौरसिया, संदीप मोनू मल, हेमंत मल, राहूल तिवारी, सिद्धांत जाधव, राहूल जोशी, विनय ठाकुर, अमित मिश्रा, साजसज्जा कार्य मे शिवनारायण गुप्ता, आदित्य गुप्ता एवं अन्य सदस्यों द्वारा रामलीला संचालित की जा रही है।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]