
शांति समिति की बैठक: दुर्गा उत्सव और गरबा समितियां को मिली कड़ी हिदायत
क्राइम रिपोर्टर|बलौदा बाजार
नवरात्रि और दशहरा की तैयारी को लेकर बलौदा बाजार के सिटी कोतवाली थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें बलौदा बाजार शहर पुलिस, प्रशासन और आसपास के दुर्गोत्सव, दशहरा उत्सव और गरबा समिति के पदाधिकारी को बुलाकर बैठक की गई।

बैठक में एसडीएम प्रकाश चंद कोरी ने कहा कि त्योहार समाज को एकजुट करते हैं। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने दुर्गा उत्सव समिति और दुर्गा पंडालों में वॉलिंटियर्स नियुक्त करने और यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सही समय का चयन करें और रात में 10 बजे तक ही साउंड बॉक्स बजाने की अनुमति दी गई है। डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। आगजनी की घटना को रोकने के लिए पंडालों के समीप रेत और पानी की व्यवस्था रखने की निर्देश दिए गए हैं। वहीं गरबा पंडालों में लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था और वॉलिंटियर्स की नियुक्ति करने की समझाइश दी गई है।
यह भी पढ़ें 👉 एनएचएम कर्मचारियों की खत्म हुई हड़ताल: सरकार ने मानी स्वास्थ्यकर्मियों की 6 मांगें, काम पर लौटेंगे संविदाकर्मी – Un Fear News
बैठक में एसडीओपी निधि नाग ने सभी को समय का ध्यान रखने कहा है। वहीं थाना प्रभारी अजय झा ने कहा कि अगर रात 10 बजे के बाद साउंड बजते मिले तो कार्रवाई होगी और साउंड बॉक्स जब्त कर लिए जाएंगे। यह भी कहा कि गरबा समिति समय का खास ख्याल रखें, उचित लाइट की व्यवस्था रखें ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोक जा सके। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नगर पालिका से सभी दुर्गोत्सव समितियों को डस्टबिन देने का आश्वासन दिया। साथ ही पूजा काल के दौरान नगर पालिका के तरफ से साफ सफाई और लाइट की व्यवस्था करने की बात कही। इस दौरान नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी, नगर पालिका के इंजीनियर सहित अधिकारी, वार्डों के पार्षद और दुर्गा समिति व गरबा समिति के लोग शामिल रहे।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]










