ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ ने दिया ठंड से गरीबों को राहत, भाटापारा में किया कंबल वितरण
भाटापारा|
शीत लहर के कारण ठंड का प्रभाव पूरे क्षेत्र में ज्यादा है। दौरान गरीब और असहाय लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ भाटापारा के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे स्टेशन, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड और पटपर चौक के आसपास जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। वहीं कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखने को मिली और उन्होंने आयोजकों को दिल से दुआएं दीं।

कंबल वितरण के दौरान अल्पसंख्यक एडवाइजरी समिति के सदस्य और संघ के संरक्षक प्रकाश मोदी ने कहा कि यह जनहित में किया गया अत्यंत नेक कार्य है, जिससे गरीबों को ठंड से राहत मिलेगी। वहीं उप पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी) भाटापारा तारेश साहू ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों के लिए कंबल वितरण करना अत्यंत सराहनीय पहल है। इसके लिए उन्होंने ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉 छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों का कत्लेआम: बाघ, तेंदुआ और गौर तक सुरक्षित नहीं, प्रदेश में शिकारियों के हौसले बुलंद – Un Fear News
लेखक, वरिष्ठ पत्रकार और संघ के संरक्षक रविंद्र गिन्नौरे ने संघ को बधाई देते हुए कहा कि गरीबों के हित में किया गया प्रत्येक कार्य पुण्यदायी होता है और यह पहल निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिश चौबे, प्रदेश महासचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश सलाहकार रमेश पांडेय, रामनारायण यादव, भाटापारा अध्यक्ष शंकर सोनी, दीपेंद्र शुक्ला, श्याम सुंदर पुरोहित, ललित तिवारी, सौरभ बरवाड़, शत्रुघ्न सोनवानी, जुगल किशोर तिवारी, सिमगा अध्यक्ष राकेश श्रीवास, नितेश रिंकू लाल, संजू जैन, रविंद्र सोनी, दसोदी सिंह पैकरा, यशोदा साहू, पार्षद सभापति दीपा दशरथ साहू, ललित सिंह ठाकुर, बिहारी लाल अग्रवाल, कल्याण सिंह ठाकुर, भंवर सिंह साहू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अंत में ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ, भाटापारा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...





